बहरैन में सरकार के विरुद्ध जनता के प्रदर्शन निरंतर जारी हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की सेना द्वारा सऊदी अरब के सैनिकों की सहायता से सरकार विरोधियों के दमन के बावजूद बहरैन की जनता ने आज राजधानी मनामा के निकटवर्ती क्षेत्रों में सरकार विरोधी प्रदर्शन किए। बहरैन की सेना ने सऊदी सैनिकों की सहायता से प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दाग़ कर उन्हें तितर-बितर करने का प्रयास किया। बहरैन की जनता के विरुद्ध आले ख़लीफ़ा सरकार की हिंसक कार्यवाहियां ऐसी स्थिति में जारी हैं जब उसने विश्व जनमत को धोखा देने के लिए सरकार विरोधी गुटों के साथ तथाकथित राष्ट्रीय वार्ता आरंभ की है.
........
166